Kohramlive : PM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का आज यानि मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। कार में उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा-बहु और पोता भी सवार था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे लोग कार से मैसूर के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उनको गाड़ी से निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी और उसी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ।
प्रह्लाद मोदी राजनीति से हमेशा दूर रहे हैं, लेकिन सामाजिक कामों में उन्होंने खुद को व्यस्त रखा है। वे All India Fair Price Shop Dealers’ Federation (AIFPSDF) के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनकी तरफ से कई मौकों पर राशन के ज्यादा दाम वाला मुद्दा उठाया गया है। वे चाहते है कि गरीबों को उचित दाम में राशन उपलब्ध हो।
इसे भी पढ़ें : 57वें बर्थडे पर वायरल हुई सलमान खान की 1990 में लिखी चिट्ठी… देखें
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News: लाखों के ब्राउन शुगर के साथ धराये तस्करों का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव












