PM मोदी का “मिशन बिहार” कल से शुरू, यहां से आगाज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : PM नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अक्तूबर से बिहार में चुनावी जनसभाओं की शुरुआत करेंगे, भाजपा ने इस दौरे को “मिशन बिहार” के रूप में लिया है। पहली जनसभा कल सासाराम से होगी, फिर गया और भागलपुर में जनता से सीधा संवाद होगा। भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश संगठन ने इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिये कमर कस ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी की रैलियों को दो लक्ष्यों पर केंद्रित किया गया है, जहां पार्टी कमजोर है, वहां मोदी की जनसभाओं से चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश होगी, वहीं, जहां पहले से बढ़त है, वहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरने की योजना है। हर रैली के लिये सैकड़ों बसों की व्यवस्था की गई है ताकि आसपास के गांवों और कस्बों से लोग रैली स्थल तक पहुंच सकें। उम्मीदवार भी मंच साझा करेंगे। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार के चुनावी रण में उतर चुके हैं। 23 अक्तूबर को वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावी समीकरणों पर चर्चा करेंगे। 24 अक्तूबर को सीवान और बक्सर एवं 25 अक्तूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी की रैलियों का शेड्यूल — एक नजर में

तारीखस्थानरैलियों की संख्या
23 अक्तूबरसासाराम, गया, भागलपुर3
28 अक्तूबरदरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना3
1 नवंबरछपरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर3
3 नवंबरपश्चिमी चंपारण, सहरसा, अररिया3

इस शृंखला में मोदी कुल 12 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...