Bihar : मुजफ्फरपुर की गर्म हवा में गुरुवार को राजनीति का पारा अचानक चढ़ गया। PM नरेंद्र मोदी ने मंच से माइक संभाला तो शब्दों की धार ने सीधे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साध दिया। सभा तालियों और नारों से गूंज उठी, PM मोदी ने कहा कि बिहार में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज, दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज। दोनों ही हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं। PM मोदी ने कहा कि इन नामदारों को गाली दिये बिना खाना हजम नहीं होता। दलितों, पिछड़ों और गरीबों को गाली देना इन्हें अपना जन्मसिद्ध अधिकार लगता है। मगर सुन लो, यह गरीब का बेटा जनता के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है। सभा में मौजूद भीड़ “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठी। PM मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का झगड़ा आज की असली खबर है। अब इनका रिश्ता तेल और पानी की तरह हो चुका है। सत्ता के लालच ने इन्हें मजबूरन एक मंच पर ला खड़ा किया है। उन्होंने तंज कसा कि यह दोनों सिर्फ कुर्सी के लिये एक हुये हैं। मौका मिलते ही फिर वही जंगलराज लौटाने की साजिश करेंगे। PM मोदी ने जनता की ओर माइक मोड़कर कहा “बताइये, क्या आप बिहार को फिर से लूटने देंगे? क्या जमानत पर निकले दोनों युवराजों को सत्ता में लाना चाहेंगे?” सभा में भीड़ ने एक स्वर में जवाब दिया, “नहीं!” PM मोदी ने कहा कि “हर सर्वे बता रहा है कि इस बार बिहार में NDA की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। राजद और कांग्रेस का अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन दर्ज होगा। जनता अब इनके झूठे वादों को समझ चुकी है।
PM मोदी बोले, दो युवराजों ने झूठ के बाजार सजा रखे हैं…
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







