spot_img
spot_img
spot_img

ब्रह्मपुत्र पर बना ‘गेमचेंजर’ पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है और इसी बीच विकास की बड़ी तस्वीर भी सामने आई है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने बहुप्रतीक्षित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 6-लेन का आधुनिक पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है। खास बात यह है कि यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इसके शुरू होने से दोनों किनारों के बीच सफर सिमटकर महज 7 मिनट का रह जायेगा, यानी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत।

क्यों है यह पुल खास?

असम भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, इसलिए इस पुल को अत्याधुनिक ‘बेस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी’ से बनाया गया है, जो भूकंप के झटकों को कम करने में मदद करती है। हाई-परफॉर्मेंस केबल्स और उन्नत इंजीनियरिंग इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है, जो 24×7 इसकी संरचनात्मक स्थिति पर नजर रखेगा और संभावित खतरे की पहले से चेतावनी देगा। चुनावी सरगर्मियों के बीच यह परियोजना न सिर्फ बुनियादी ढांचे को मजबूती देगी, बल्कि कनेक्टिविटी, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार देने वाली मानी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...