spot_img

PM मोदी ने नीतीश को बताया ‘लाडला मुख्यमंत्री’, लेकिन सपना रह गया अधूरा?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bhagalpur : बिहार चुनावी साल में भागलपुर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने राजनीति के कई नये संकेत दे गये। मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘हमारे लाडले’ कहकर संबोधित किया, लेकिन जिस वाक्य की जदयू को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वह अधूरा ही रह गया। PM मोदी के इस दौरे के लिये जदयू ने पूरी ताकत झोंकी थी, ठीक वैसे ही जैसे भाजपा ने। लेकिन जदयू को इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि नीतीश कुमार को 2025 के चुनावों में NDA का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जायेगा, वह नहीं हुआ। मंच से PM मोदी ने नीतीश कुमार के काम की तारीफ की, उनके सुशासन मॉडल की चर्चा की, लेकिन CM फेस घोषित करने से परहेज किया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें, तो मंच पर राज्यपाल की उपस्थिति के चलते शायद PM मोदी ने यह ऐलान नहीं किया। मगर इस चुप्पी ने बिहार की राजनीति में असमंजस को और गहरा कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान से ही यह सियासी उलझन शुरू हुई थी, जब उन्होंने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिये। इसके बाद से लगातार यह चर्चा है कि कहीं महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा कोई नया राजनीतिक समीकरण न बना दे। इन चर्चा में विराम तो वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल बिहार की राजनीति में धुंध छाई हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...