गुमला : गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। PLFI -पीएलएफआई का एरिया कमांडर ओझा पाहन चढ़ा पुलिस के हत्थे। वह एक लाख रुपये का इनामी उग्रवादी था और हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई उग्रवादी कांडों में उसके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं। उसे जिले के कामडारा थाने के रामतोलिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
PLFI की खबर पर जंगल में चला सर्च अभियान
पुलिस ने बताया कि गुमला के एसपी को सूचना मिली कि रामतोलिया गांव के पीछे नदी के पास जंगल में उग्रवादी हलचल है। एसपी ने तत्काल बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, कामडारा थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान और सैट पुलिस बल गुमला का छापामारी दल बनाया। इसके बाद इस दल ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा ओझा पाहन।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा
सख्ती दिखाने पर उगली सच्चाई
पकड़ में आने के बाद पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन सख्ती के बाद उसने बताया कि वह पीएलएफआई का एरिया कमांडर है और बक्सपुर, खूंटी में अपने संगठन के लिए काम करता है। वह रामतोलिया गांव का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Police ने क्यों की युवक की पिटाई, फिर ग्रामीणों ने जो किया…






