तस्वीर-तकदीर बदल रही, गरीब के बच्चों को काबिल बनने का बेहतरीन मौका : CM

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सबके सहयोग से राज्य की तस्वीर और तकदीर बदली जा रही है। अब गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक बच्चे-बच्चियां भी डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनेंगे। माली हालत खराब होने के चलते किसी बच्ची की पढ़ाई-लिखाई नहीं छूटे, इसके लिये उन्हें सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिये योजना लाई गई है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और जर्नलिज्म जैसे कोर्सेस को करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। इसके लिये गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना की खासियत है कि जब तक आपकी पढ़ाई पूरी नहीं होगी, आपको ऋण नहीं लौटाना होगा। नौकरी लगने के बाद लोन चुकता करना है। मौका था पूर्वी सिंहभूम में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का। मौके पर CM ने 348.10 करोड़ रुपये की 452 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। वहीं 2 लाख 26 हज़ार 85 लाभुकों के बीच 204.11 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बांटी।

CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि अबुआ सरकार एयर कंडीशन कमरे से नहीं चल रही है। यह सरकार घर-घर पहुंच जनता की समस्याओं को पूरी ताकत से दूर करने में दिन-रात जुटी है। पूर्वी सिंहभूम के पोटका मानपुर पंचायत में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” के तीसरे चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, यह एक महाअभियान है, जिसके सहारे सरकार द्वार-द्वार जाकर जनता को उनका हक दिला रही है। जनता को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। CM ने कहा कि जनता अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ें और खुद को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास की राह में आगे ले जायें। दो दशक पहले वाली स्थिति बदल चुकी है, पहले ग्रामीणों को दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था, अब उल्टे बड़े से बड़े अधिकारी खुद जनता के द्वार पर पहुंच उनके दुख-तकलीफ को दूर करने में जुटे हैं। उन्होने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि, जब हमारा गांव मजबूत होगा, तभी राज्य भी सशक्त बनेगा।

सामाजिक सुरक्षा के साथ दे रहे रोटी -कपड़ा और मकान

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर गरीब और जरूरतमंद को रोटी, कपड़ा और मकान दे रही है, वहीं समय पर पेंशन देकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा दे रही है। हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है। अनाज दे रही है। गरीबों को हर साल दो बार केवल 10 रुपये में धोती अथवा लूंगी और साड़ी देने का काम कर रही है। 8 लाख बेघर गरीबों को घर देकर उनके सपने को पूरा करेगी। इसके लिए अबुआ आवास योजना शुरू की गई है।

60 हज़ार से ज्यादा युवाओं को दे चुके हैं नौकरी

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के करीब 60 हजार नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी दे चुकी है। वहीं, अभी भी बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। व्यवसाय करने के इच्छुक नौजवानों को  मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पूंजी दी जा रही है। इसमें किसी गारंटर की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरों की गाड़ी चलाने अथवा दूसरों की दुकान में काम करने की बजाय अपनी गाड़ी और अपना व्यवसाय का मालिक बने। गुजरे 20 वर्षों तक किसी ने ना राज्य की चिंता की और ना ही यहां के लोगों की। इस शिविर में उत्सव जैसा माहौल है। इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन और सत्यानंद भोक्ता, विधायक रामदास सोरेन, समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार और मंगल कालिंदी, आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक और जिले के DC व SP सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : धीरज साहू के यहां मिली अकूत दौलत, मशीन फेल…

इसे भी पढ़ें :तमाम स्कूल 1 से 6 जनवरी तक बंद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...