गुमला : गुमला से 3 किमी दूर करौंदी चेकनाका के समीप नेशनल हाइवे-78 पर एक पिकअप पलट गयी, जिससे गाड़ी में सवार असनी निवासी 14 वर्षीय बच्ची पिंकी कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये। ये सभी असनी गांव से सिमडेगा के बाघचट्टा बड़ा गोतिया जा रहे थे। बताया गया कि करौंदी चेकनाका के समीप पहुंचते ही पिकअप वैन के चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें : कोई आगे से, तो कोई पीछे से गोद रहा था…
इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और फिर कर दिया ये…











