Kohramlive : Realme GT 7 Pro बहुत जल्द लॉन्च होगा। यह फोन चीन में लॉन्च हो गया। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला अंडरवाटर स्मार्टफोन होगा। इस क्वालकॉम का यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite होगा। इस फ्लैगशिप फोन की खासियत है कि पानी के अंदर भी फोटो खींचा जा सकता है, वहीं फोटो को जूम भी कर सकते हैं।
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन कैमरा फीचर
ऐसे स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। GT 7 Pro फोन को अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड़ के साथ लाया जा रहा है। योर डिवाइस अंडरवाटर फिंगरप्रिंट ऑन लॉकिंग को सपोर्ट करेगा और अनलॉक होने के बाद सीधे कैमरा ऐप को खोलेगा। पानी के अंदर भी आप फोटो खींच सकते हैं और फोटो को जूम कर सकते हैं।
फोन में मिलेगा जबरदस्त फीचर
यह फोन पानी से होने वाले नुकसान से खुद को बचाने के लिए पानी को अपने आप बाहर निकाल देगा। वहीं, कंपनी का दावा है कि इस फोन में 1/1,000 सेकंड की स्पीड से मूविंग मोमेंट को कैप्चर करने के लिए इसमें AI DMotion एल्गोरिदम भी मिलेगा।
ये भी पढ़े :AI से लैस Apple का धांसू iPhone, चौंका देंगे दाम… जानें
फोन की डिटेल्स
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट SoC होने की पुष्टि हो चुकी है, इसमें क्वालकॉम का कस्टम ओरियन कोर CPU मिलेगी, जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 4.32GHz होगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी काफी शानदार होगी और इसमें 120 वायड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। एक बार चार्ज करने के बाद फोन लगभग 7 दिनों तक चलेगा।








