spot_img

राहुल गांधी की सभा में फोटोग्राफर के कैमरे की होगी जांच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई है। रामगढ़ से इरबा तक रामगढ़ पुलिस उन्हें स्कार्ट करेगी। रांची पुलिस का कारकेड इंदिरा गांधी हैण्डलुम प्रोसेस हाउस इरबा में पहले से तैयार रहेगा। यहां रांची पुलिस कारकेड रामगढ़ पुलिस कारकेड में शामिल हो जायेगी। राहुल गांधी की रांची के इरबा ओरमांझी और धुर्वा के शहीद मैदान में आमसभा होगी। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। पूरी सुरक्षा की जिम्मेवारी रांची के SDO और सिटी SP को सौंपी गई है। इरबा से धुर्वा तक आने-जाने के रास्ते का भी चुनाव कर लिया गया है। रास्ते भर सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होने के निर्देश दिये गये है। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात करने को कहा गया है। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा एवं रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा ने एक साझा आदेश निकाला है।

रांची के इरबा ओरमांझी में राहुल गांधी की सभा होने के बाद उन्हें बूटी, बरियातू, करमटोली चौक, SSP आवास, रणधीर वर्मा चौक, जस्टिस एलएन शाहदेव चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू रोड, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक होते हुये शहीद मैदान धुर्वा तक पहुंचेंगे। धुर्वा में सभा होने के बाद राहुल गांधी खूंटी जाने के लिये रवाना हो जायेंगे। रास्ते भर में पड़ने वाले पोल के लाइट को दुरूस्त करने का आदेश दिया गया है।

फोटोग्राफर के कैमरे- फ्लैश जांच जरूरी

फोटोग्राफर के कैमरे और फ्लैश जांच की अच्छी तरह से जांच करने का आदेश दिया गया है, वहीं जांच के बाद ही कैमरे के इस्तेमाल की इजाजत देने को कहा गया है। एम्बुलेंस भी तैयार रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 346 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें

इसे भी पढ़ें : येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…

इसे भी पढ़ें : चंपई सोरेन ने ली शपथ, हो सकते हैं दो डिप्टी CM…

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद बढ़ी कनकनी, कैसा रहेगा अगला चार रोज… जानें

इसे भी पढ़ें :महागठबंधन के विधायक नहीं जा सके हैदराबाद… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...