spot_img
spot_img

पालतू कुत्‍ते को लगी चोट तो आग-बबूला हुई मालकिन, दो मासूम बहनों को पहले पीटा, फिर ब्‍लेड से काटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। हुआ यूं कि घर में नौकरानी की काम करने वाली बच्चियों से पालतू कुत्ते को हल्की चोट लग गई। फिर क्या था मालकिन को गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में दो मासूम बच्चियों की पहले तो छड़ी से पिटाई की। उससे भी उसका मन नहीं भरा तो ब्लेड से बच्चियों के हाथ को जगह-जगह काट दिया। मामला हजारीबाग के हुरहुरू बाबा पथ मोहल्ले की है।

Read More : ड्राइवर को जंगल में बांध लूट ली थी स्‍कॉर्पियो, एक धराया, बताया कैसे की थी लूट

आशा चौधरी नामक महिला के घर में एक 6 साल की और एक 8 साल की दो मासूम बहनें नौकरानी का काम करती है। शुक्रवार को दोनों बच्चियां पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पालतू कुत्ते को हल्की चोट लग गई और गुस्से में मालकिन ने दोनों बच्चियों के साथ बर्बरता की हद पार कर दी। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्डलाइन सदस्‍या ने बताया कि बच्चियों को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जाएगा।

Read More : रांची में पिता की हैवानियत, बेटी पर किया रेप अटेम्प्ट

वहीं बच्चियों ने बताया कि दोनों रांची के महुआ टोली की रहने वाली है। पिछले 2 साल से आशा चौधरी के यहां नौकरानी का काम कर रही है। मालकिन घर का सारा काम कराती है और भरपेट खाना भी नहीं देती है। अपना खाना खुद बनाना पड़ता है। राशन में हमें सिर्फ आलू, चावल और नमक दिया जाता है। शुक्रवार को खेलने के दौरान कुत्ते को चोट लग गई और मालकिन ने पिटाई कर दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...