spot_img

ड्राइवर को जंगल में बांध लूट ली थी स्‍कॉर्पियो, एक धराया, बताया कैसे की थी लूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरफ्तार अभियुक्‍त ने बताया- गाड़ी को उत्‍तर प्रदेश के बनारस में बेचा

ओरमांझी (रांची) : बीमारी का बहाना बनाकर 1 मार्च को गढ़वा से दो अपराधियों ने एक स्‍कॉर्पियो को बुक किया। स्‍कॉर्पियो चालक को बताया कि अपोला हॉस्पिटल इलाज के लिए जाना है। अपराधी शाम गरीब साढे तीन बजे गढ़वा से रांची के लिए चले। रात लगभग 8 बजे रांची पहुंचे और ड्राइवर से कहा- अब तो बहुत लेट हो गया। इस समय डॉक्‍टर नहीं मिलेंगे। आज रात अपने रिश्‍तेदार के घर रूकना होगा। ये कहकर अपराधियों ने ड्राइवर को झांसे में लिया और सिकिदरी की तरफ स्‍कॉर्पियो ड्राइवर को चलने को कहा। ड्राइवर भी उसके झांसे में आ गया और चल दिया। सिकिदरी के सोसो गांव के पास अपराधियों ने ड्राइवर को हथियार का भय दिखाकर रस्‍सी से बांध दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। ड्राइवर 2 मार्च को किसी तरह सिकिदरी थाना पहुंचकर दो अज्ञात अपराधियों पर हथियार भय दिखाकर गाड़ी संख्‍या JH14C-2930 लूटने का मामला दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। मामले के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी ने सिल्‍ली डीएसपी ख्रिस्‍टोफर केरकेट्टा के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम में सिकिदरी थाना प्रभारी भगवान तामसोय, पुअनि अरुण कुमार सिंह, पु‍अनि सदानंद, प्रदीप एक्‍का और धुपनाथ राम को शामिल किया। टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। लूटकांड में शामिल अभियुक्‍त पलामू निवासी राहुल कुमार पांडेय को धुर्वा के जेपी मार्केट इलाके से धर दबोचा। पूछताछ में उसने लूटकांड में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की। साथ ही बताया कि स्‍कॉर्पियो को इन लोगों ने उत्‍तर प्रदेश के बनारस में ले जाकर बेच दिया है। गिरफ्तार राहुल कुमार पांडे ने ये भी बताया कि उसका सहयोगी इससे पूर्व आर्म्‍स एक्ट में जेल जा चुका है और अभी बेल पर है। कांड में शामिल फरार अभियुक्‍त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस लूटी गई स्‍कॉर्पियो की बरामदगी का भी प्रयास कर रही है। ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : रांची में पिता की हैवानियत, बेटी पर किया रेप अटेम्प्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...