spot_img

100 शादी और एक हजार बच्‍चे पैदा करना चाहता है ये शख्‍स, अभी 16 बीबी और इतने बच्‍चे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भगवान ने इंसान की एक से बढ़कर एक वेराइटी बनाई है। देखने और सुनने में ही नहीं, इनकी ख्‍वाहिश भी सबसे अलग। अगर 66 की उम्र में किसी शख्स ने अब तक 16 शादियां कर ली है और उसकी तमन्ना 100 शादियां करने की हो तो इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मामला तो मानना ही पड़ेगा। यह मामला अफ्रीका के देश जिम्बाब्वे में सामने आया है। यहां एक शख्स मिशेक न्यानदोरे अब तक 151 बच्चे पैदा कर चुका है। उसकी 16 पत्नियां है। जल्द ही वह 17वीं शादी भी करने जा रहा है। उसकी तमन्ना है कि वह 100 शादियां करे।

इसे भी पढ़ें : यहां वेश्यालय को ही बना दिया कोविड सेंटर, कॉलगर्ल कर रहीं कोरोना जांच

सेक्स ड्राइव को मैच नहीं कर पातीं बूढ़ी बीवियां

न्यानदोरो का दावा है कि वो कोई काम नहीं करता है और उसका फुलटाइम जॉब अपनी पत्नियों को संतुष्ट करना है। इस शख्स का कहना है कि उसकी बूढ़ी पत्नियां उसकी सेक्स ड्राइव को मैच नहीं कर पाती हैं और उसे लगातार युवा महिलाओं से शादी करनी पड़ती है।


1000 बच्चे पैदा करना चाहता है यह शख्स

जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहने वाले मिशेक का कहना है कि वो मरने से पहले 1000 बच्चे पैदा करना चाहता है। इस शख्स ने अपने लिए एक शेड्यूल भी डिजाइन किया है। इस शेड्यूल के मुताबिक वो हर रात अपनी चार पत्नियों को शारीरिक तौर पर संतुष्ट करता है।’

इसे भी पढ़ें : #Maharashtra 15 दिन के लिए लॉक, बिना NEGATIVE रिपोर्ट के एंट्री बैन

मेरा काम सिर्फ पत्नियों को खुश रखना

एक बातचीत में इस शख्स ने कहा मेरे पास कोई जॉब नहीं है। मेरा काम सिर्फ अपनी पत्नियों को खुश रखना है। 150 बच्चों के चलते मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ा है, बल्कि इससे मुझे फायदा ही हुआ है क्योंकि मुझे हमेशा अपने बच्चों से गिफ्ट्स मिलते रहते हैं।


खेती के जरिये करता है अपना गुजारा

बता दें कि ये परिवार आमतौर पर खेती के जरिये ही अपना गुजारा करता है। इस शख्स के छह बच्चे जिम्बाब्वे की नेशनल आर्मी में काम करते हैं। 2 बच्चे पुलिस में काम करते हैं, 11 बच्चे इसके अलावा अलग-अलग प्रोफेशन्स में हैं। इस शख्स की 13 बेटियों की शादी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में 25 मई तक बढ़ा Lockdown, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

2015 में की थी आखिरी शादी

इस शख्स ने साल 2015 में आखिरी बार शादी रचाई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए  ब्रेक ले लिया था,  क्योंकि जिम्बाब्वे के हालात इकोनॉमिक स्तर पर काफी खराब हो चले थे, लेकिन मिशेक एक बार फिर 2021 में अपनी 17वीं शादी की प्लानिंग कर रहा है। गौरतलब है कि इस शख्स ने जिम्बाब्वे की आजादी के लिए साल 1964 से 1979 तक चले रोडेशियन बुश वॉर में हिस्सा लिया था और साल 1983 में इसने अपना प्रोजेक्ट शुरू किया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...