Kohramlive : मेषः मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल करने वाला फरवरी का महीना होगा। अपनी बुद्धि और विवेक पर अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। फरवरी माह की शुरूआत में लंबी या छोटी दूरी के सफर करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और फलदायक होगा। विदेश में हाई एजुकेशन के लिये प्रयासरत लोगों के लिये बेहद शुभ रहनेवाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों का कद और पद बढ़ सकता है। माली हालत में सुधार होगी। हड्डी से जुड़े रोग या चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। नाते-रिश्तेदारों की दृष्टि से यह फरवरी माह कभी गरम तो कभी नरम रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ता बेहद मजबूत होता नजर आयेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
वृषभः इस राशि के जातकों के लिये फरवरी माह मिला-जुला रहनेवाला है। मेहनत के दम पर मनचाहा फल हासिल किया जा सकता है। अहंकार और आलस्य से बचना होगा। बड़ों की बात को अनसुना करने से बचना चाहिये। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आमदनी अठ्ठनी खर्चा रूपया वाला हाल रह सकता है। जमीन-फ्लैट खरीदने की मनोकामना पूरी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खट्टी-मिठी तकरार के साथ लव लाइफ चलती रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुनः फरवरी महीने की शुरूआत में रिश्ते और सेहत पर खास ध्यान रखने की जरूरत है। नाते-रिश्तेदारों से तकरार होने की आशंका है। नौकरीपेशा वाले को अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है। माली हालत गड़बड़ा सकती है। हर तरह के दिक्कतों को अपनी सूझबुझ से चुटकी में दूर कर सकते हैं। रोजी-रोजगार की खोज में जुटे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का शुभ होने वाला है। सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। संगे-साथी से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में खूब फायदा होने की उम्मीद है। रिश्ते मधुर बनाये रखने के लिये विवाद के बजाय संवाद का सहारा लेना बेहतर होगा। प्रेम संबंध में सावधानी जरूरी है।
कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए अपनी सेहत, संबंध और करियर तीनों पर पूरी तरह से फोकस करना होगा। पूरे महीने कामकाज, घर-परिवार और कारोबार को लेकर कोई न कोई चुनौती बनी रहेगी। वैसे फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। सहसा दूसरे पर तुरंत भरोसा नहीं करें। अनचाही जगह पर ट्रांसफर या नौकरी में बदलाव संभव है। गुस्सा पर काबू बनाये रखना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये फरवरी महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कपंटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। व्यापारियों को लाभ होने के आसार हैं। संगे-रिश्तेदारों से बढ़िया संबंध बनाये रखने के लिये अहंकार का त्याग जरूरी है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार संग किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। सेहत पर फोकस करना होगा।
सिंहः फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। टेंशन सता सकता है। टेंशन दूर करने के लिये बहुत संयम से काम लेना होगा। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। खुद को बेहतर साबित करने के लिये ज्यादा मेहनत करना पड़ सकता है। सहयोगियों से मतभेद हो सकता है। कुछ परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। फरवरी महीने का उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। यात्रा लाभकारी साबित होंगे। प्रेम संबंध बेहतर बनाने के लिये पार्टनर के भावना का आदर करना होगा। नाते-रिश्तेदारों से संबंध के साथ सेहत पर खास गौर करना होगा।
कन्याः सीनियर की कृपा बरसेगी, उनकी मदद से खुद को बेहतर साबित करने में कामयाब हो जायेंगे। यात्राें सुखद होगा। करियर, कारोबार और संबंध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। दुश्मन एक्टिव मोड में रहेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। रोजी-रोजगार की चिंता सतायेगी। मनचाहा काम पाने के लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा माह अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी और लव पार्टनर संबल बनेगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता का विषय बन सकती है। वैसे खुद के सेहत पर भी फोकस रखना होगा।
तुलाः फरवरी पूरा महीना बढ़िया है। सोचे हुये काम समय पर पूरे होते हुये नजर आयेंगे। मनचाही कामयाबी मिल सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। कोई बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। धन को बचाने की कला सीखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और ससुराल पक्ष की ओर से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
वृश्चिकः जीवन से जुड़ी तमाम गलतियों से सबक लेते उसे दोबारा करने से बचना होगा। करियर-कारोबार को बेहतर बनाने और अपने मान-सम्मान को बचाये रखने के लिए परिस्थितियों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। महीने की शुरूआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद चिंता का बड़ा सबब बन सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में कई लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। धन संचय करने के लिये प्लानिंग से चलना बेहतर होगा। कर्ज देने या फिर किसी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। नाते-रिश्तेदारों से संबंध ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी व्यक्ति विशेष के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो जायेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए समय निकाले और उसके साथ खुल कर बातें करें।
धनुः अपने कामकाज को लेकर पूरी तरह से गंभीर रहना होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी और आर्थिक हानि हो सकती है। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। भूल-चूक संभव है। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकता है। कारोबार में मुनाफा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या पद हासिल हो सकता है। सम्मानित हो सकते हैं। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी नाते-रिश्तेदार से खटपट संभव है। भाषा और वाणी पर काबू रखें, वर्ना शर्मिदा होना पड़ सकता है। हड्डी या दांत से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
मकरः काम में मनचाही कामयाबी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में सम्मानित हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर भी खूब धन खर्च करेंगे। नाते-रिश्तेदारों के साथ खटपट हो सकता है। पैतृक संपत्ति या रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। मन खिन्न रह सकता है। गलतफहमी के चलते लव पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी तालमेल में कमी देखने को मिल सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बन सकता है।
कुंभः इस माह खर्च ज्यादा हो सकता है। आमदनी अठ्ठनी खर्चा रूपया वाला हाल हो सकता है। माह के अंत में उधार मांगने की नौबत आ सकती है। बेरोजगार लोगों के लिये गुडलक लेकर आयेगा। जीवन को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। यात्रा फलदायक साबित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। दुश्मन अलर्ट मोड में रहेंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है। जगहंसाई या फिर कहें अपमान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीनः सोई तकदीर जाग सकती है। करियर और कारोबार बढ़ाने का बेहतर मौका मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का पूरा साथ मिलेगा। जिगरी दोस्त के चलते कोई अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है। यात्रा सुखद और लाभ देने वाला हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम विवाह होने के पूरी संभावना है। जीवन साथी से बेहतर तालमेल रहेगा। सेहत पर फोकस जरूरी है। खान-पान और रूटिन का खास ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें : इन 15 राज्यों में इस दिन होंगे इलेक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में इस जगह बंद कराई गईं दुकानें और प्रतिष्ठान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो से अब तक पूछताछ जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ी छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : झुमरा बाजार में चुंगी वसूली का जोरदार विरोध… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़े गुंडे के नाम पर दादागिरी, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रोबर्ट ने लुटेरों को दिया गेम, रांची में किया बंटवारा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, चढ़ेगा पारा… जानें कब स
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने दी इजाजत, बागेश्वर बाबा का होगा कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें : “यह नौबत नहीं आती”, क्या बोल गये प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 11 अधिकारियों का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 DSP डिप्यूट… देखें लिस्ट








