spot_img
spot_img

पानी के लिए सड़क पर उतरे Gomia के लोग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : पानी के लिए सड़क पर उतरना पड़ा लोगों को। बोकारो जिले के Gomia -गोमिया की स्वांग दक्षिणी पंचायत में पानी के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पानी टंकी के सामने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इससे पहले भी सीसीएल प्रबंधन को अपनी समस्या को लेकर अवगत कराया था। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतरे।

इसे भी पढ़ें : Trade Unions की देशव्यापी हड़ताल आज, झारखंड में भी असर

एक महीने से त्रस्त हैं Gomia के लोग

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 60 वर्षों से इन्हें पानी की कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहले पानी की समस्या नहीं थी, लेकिन एक महीने से नई पाइप लाइन बिछाने के कारण ग्रामीणों को उसमें कनेक्शन नहीं दिया गया। इस कारण यह विकट स्थिति उत्पन्न हुई, ग्रामीणों ने इससे पहले भी अपनी समस्या से सीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया था। लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। बाध्य होकर ग्रामीणों ने स्वांग पानी टंकी के समीप स्वांग बस्ती के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी पानी की समस्या का समाधान किया जाए, नहीं तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू के खिलाफ PIL

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…

Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने...