Palamu (Santosh Srivastav) : ताउम्र मुफ्त में दारू पिलाने के ऑफर पर शांति देवी का कत्ल कर दिया गया था। इस काम को 27 साल के इम्तियाज अंसारी, 22 साल के सहजाद पावरिया उर्फ अंसारी और कन्हाई कुमार उर्फ मेसर साव ने मिलकर अंजाम दिया था। इन तीनों को मुफ्त में दारू पिलाने का ऑफर अजय राम और उसकी सरहज यानी साले की बीवी बैजंती देवी ने दिया था। इस बात का खुलासा आज पलामू के पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। SP ने मीडिया को बताया कि करीब दो साल पहले बीते 22 जुलाई 2021 को शांति देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ अपने घर में रहती थी। उसका घर छतरपुर थाना क्षेत्र के उटवाढोडा के पास है। 35 साल की शांति देवी के पति सुदेश्वर परहिया का पहले ही देहांत हो चुका था। वह घर पर ही अवैध महुआ का दारू बनाती और घर से ही बेचा करती थी। वहीं बैजंती देवी भी देसी दारू का अवैध धंधा करती थी। शांति के कारण उसका धंधा मंदा रहता था। वहीं, शांति का काम बढ़िया चलता था। यह बात बैजंती के बर्दास्त से बाहर थी। उसने शांति को रास्ते से हटाने का खरतनाक इरादा बना लिया। अपने रेगुलर कस्टमर इम्तियाज, सहजाद और कन्हाई से शांति को मार डालने को कहा। इसके एवज में जिंदगी भर उन तीनों को मुफ्त में दोसी दारू पिलाने का ऑफर दिया। तीनों को दारू की लत थी, सो वे आसानी से बैजंती की बात मान गये। तीनों ने मिल कर शांति देवी का गला घोंट कर खून कर दिया और डेड बॉडी को दबघटना पोखर में फेंक दिया। यह पोखर धतरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही में है। शांति के मारे जाने के बाद उसके पिता राम प्रवेश परहिया के छतरपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मालमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही थी। इसी दरम्यान बीते कल यानी 25 मई को इंफॉर्मेशन मिली कि साजिश के तहत बैजंती देवी और अजय राम ने शांति देवी की हत्या कराई थी। पुलिस ने बिना देरी किये सभी संदेही गुनहगारों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने अपना-अपना गुनाह कबूल कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इम्तियाज अंसारी और कन्हाई कुमार का आपराधिक इतिहास है। दोनों के खिलाफ फिरौती के लिए किडनैपिंग का केस दर्ज छतरपुर थाना में दर्ज है। सुनें क्या बोल गये पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा…
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें












