spot_img

​PDJ ने फहराया ध्वज, मेधावी छात्र-छात्राएं हुये सम्मानित…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद ने पूरे सम्मान और गौरव के साथ झंडोत्तोलन किया। तिरंगे को सलामी देने के बाद PDJ मनोज प्रसाद ने न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये गणतंत्र के महत्व, संविधान की आत्मा और उसके प्रति निष्ठा का संदेश दिया। उनका उद्बोधन प्रेरणा से भरा और भावनात्मक रहा।

मुख्य समारोह के बाद नालसा की ‘DAWN’ योजना के तहत, झालसा के निर्देश पर चलाये गये जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पेंटिंग और निबंध (Essay) प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और लेखन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता (कक्षा 6–8): अपूर्वा किसपोटा, रेनू कुमारी, अंशु बाखला। पेंटिंग प्रतियोगिता (कक्षा 9–10):
रानी यादव, रूबी कुमारी, चांदनी कुमारी। निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 6–8): श्वेता कुमारी, संध्या कुमारी, सृष्टि पासवान। निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9–12): जयश्री कुमारी, प्रीति कुमारी, छोटी कुमारी। सभी चयनित छात्राओं को मुख्य अतिथि PDJ मनोज प्रसाद ने प्रमाण पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के दौरान न्यायाधीश महोदय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिये प्रेरित किया।

Reported By: KohramLive Desk

Verified and real-time news coverage. Our editorial team follows strict editorial ethics.

spot_img

Related articles:

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड