Kohramlive : दुबई की रौशनियों में भारत ने एशिया कप 2025 का ताज दूसरी बार अपने सिर सजाया। अंतिम ओवर का रोमांच, तिलक वर्मा का नाबाद अर्धशतक और कुलदीप यादव की जादुई गेंदबाजी, सबने पाकिस्तान के अरमानों को राख कर दिया। लाहौर लौटे खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे और चेहरों पर शिकस्त का साया। हार का जख्म अभी ताजी ही था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अचानक अपने सितारों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) निलंबित कर दिये। अब कोई भी खिलाड़ी विदेशी टी20 या फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा नहीं ले सकेगा। इसका सीधा असर बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान जैसे बड़े नामों पर पड़ा, जो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने जा रहे थे। हरिस रऊफ और कई खिलाड़ी आईएलटी20 के लिये भी तैयार थे, मगर अब सब ख्वाब अधूरे। PCB के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सैयद समीरे अहमद ने मीडिया से कहा, “खिलाड़ी विदेशी लीग्स छोड़कर घरेलू क्रिकेट और देश की टीम पर ध्यान दें।” लेकिन असली हकीकत क्रिकेट सर्कल में अलग समझी जा रही है, यह फैसला दरअसल भारत से लगातार तीन हार की बौखलाहट का नतीजा है। पाकिस्तानी क्रिकेट का इतिहास यही रहा है, कभी अध्यक्ष बदला जाता है, कभी कप्तान हटाया जाता है, कभी कोच को बलि का बकरा बना दिया जाता है। खिलाड़ियों पर भरोसा करने की बजाय, उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। वहीं, क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अगर खिलाड़ी बगावत पर उतर आयें तो PCB के लिये हालात संभालना मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि करियर बनाने का सपना देखने वाले युवा खिलाड़ी अब विदेशी लीग्स से भी कट जायेंगे।
रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...








