Paytm ग्राहकों को बड़ा झटका, जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यदि कोई डिजिटल पेमेंट के लिए Paytm का इस्तेमाल करता है, तो इस सूचना की जानकारी होनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि इस एप का प्रयोग अब महंगा हो गया है। आज के दौर में पेट्रोल पंप से तेल भरवाने से लेकर ग्रॉसरी स्टोर्स, मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी का बिल, गैस सिलिंडर बुकिंग, मूवी टिकट बुकिंग, मॉल से शॉपिंग या फिर रुपये का ट्रांजेक्शन ऐसे अनेक काम के लिए लोग Paytm का प्रयोग करते हैं। इस एप के आने के बाद ऐसे तमाम लोग हैं,जो पर्स कैरी नहीं करते और सारे लेन-देन के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करने पर लगेगा इतना चार्ज

पेटीएम की वेबसाइट के अनुसार, अब अगर कोई यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करता है, तो उसे 2.5 फीसदी का अतिरिक्‍त शुल्‍क देना होगा। बहुत कम लोगों को पता होगा कि यह नियम 15 जनवरी 2021 से लागू कर चुका है। नए नियम के लागू होने के बाद अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के क्रेडिट कार्ड से एप में रुपये ऐड करते हैं, तो आपसे 3 फीसदी एक्सट्रा चार्ज वसूला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : टेलीग्राम पर साथ ले जाएं WhatsApp की चैट हिस्ट्री, अपनाएं ये ट्रिक्स

15 अक्टूबर से ही किया गया था नियमों में बदलाव

गौरतलब है कि पिछले साल तक क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड करने पर कोई चार्ज नहीं देना होता था, लेकिन 15 अक्टूबर से कंपनी ने नियमों में बदलाव कर दिया। उस समय पेटीएम मोबाइल वॉलेट ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर वॉलेट में जोड़ी राशि पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाना शुरू कर दिया था और अब एक बार फिर एप ने चार्ज बढ़ा दिया है। अब पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा जोड़ने पर उन्हें ग्राहकों को 2.5 फीसदी का चार्ज देना होगा।

नेटबैकिंग से रुपये डालने में नहीं लगेगा चार्ज

यह जान लेना जरूरी है कि डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेटीएम वॉलेट में रुपये डालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। एप कुछ चीजों के चार्ज बढ़ाने के साथ नई-नई सुविधाएं भी एड करता है और ऑफर्स की पेशकश भी करता है।

इसे भी पढ़ें : Netflix ने डेवलप किया watch timer, जानें क्‍या है खासियत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।