spot_img
spot_img
spot_img

पतरातु की 800 मेगावाट यूनिट शुरू, CM से मिले PVNL के CEO…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के CEO अशोक कुमार सहगल, HR प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, DGM जे. महापात्र ने शिष्टाचार मुलाकात की। PVNL अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से मिले सहयोग की वजह से यह यूनिट तय समय पर चालू हो सकी। यूनिट के शुरू होते ही  झारखंड को बिजली उत्पादन में बड़ी मजबूती मिली।

PVNL के अनुसार इससे राज्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है।  PVNL प्रबंधन ने CM हेमंत सोरेन को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के भ्रमण का औपचारिक न्योता भी दिया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। CM ने PVNL के आला अधिकारियों से कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास के लिये भी ठोस पहल करें, ताकि, स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिल सकें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...