Ranchi : रांची(Ranchi) में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस अब अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीते 21 अप्रैल की प्रस्तावित बैठक से अभिभावकों को राहत की उम्मीद थी। लेकिन बैठक ही नहीं हुई और उम्मीदें भी टूट गई। उन्होंने कहा कि 2026-27 सत्र के लिये स्कूलों ने फीस में भारी बढ़ोतरी की है। अलग-अलग नामों से अतिरिक्त वसूली जारी है। एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फीस एवं कंप्यूटर फीस के नाम पर अनाप-शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। वहीं, अभिभावकों का आरोप है स्कूल तय दुकानों से ही किताब खरीदने को मजबूर कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…
CBSE/ICSE के निर्देश के बावजूद वेबसाइट पर बुक लिस्ट नहीं डाली जा रही। जिला स्तर पर फीस निर्धारण समिति का गठन हुआ था। लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं हुई, कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, वहीं, किसी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अजय राय ने साफ कहा कि हर साल की तरह इस बार भी अभिभावकों को ठगा जा रहा है। बढ़ी हुई फीस और अतिरिक्त शुल्क का बोझ लगातार बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने साफ संकेत दिया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
Ranchi में पेरेंट्स एसोसिएशन की बड़ी मांगें
- तुरंत फीस समिति की बैठक बुलाई जाये।
- सभी स्कूलों की फीस संरचना की जांच हो।
- अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई हो।
- किताबों की बिक्री में पारदर्शिता लाई जाये।
- दोषी स्कूलों पर दंडात्मक कदम उठाए जायें।














