Kohramlive : शेफाली जरीवाला पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ शरीर नहीं, कई रिश्ते भी टूटते नजर आये। पति पराग त्यागी ने मीडिया से हाथ जोड़कर कहा, मेरी परी के लिये प्रार्थना करना।” फिर वही खामोशी, जिसमें पूरा बॉलीवुड भीग गया। शेफाली की विदाई के वक्त पराग ने उनका माथा चूमा और फिर खुद को रोक नहीं पाए। फूट-फूटकर रोते हुये नजर आये। बगल में बैठी थीं शेफाली की मां अपनी बेटी से लिपटकर बेसुध हो चुकी थीं। हर चेहरा भीगा था, हर आंख नम। शवगृह से लौटते वक्त शेफाली की मां की हालत बेहद नाज़ुक दिखी। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। कैमरों के सामने कुछ बोलने की ताक़त नहीं बची थी, लेकिन चेहरा सबकुछ कह रहा था, एक मां अपनी बेटी को खो चुकी थी। मीत ब्रदर्स फेम हरमीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे शॉकिंग पल। हमनें कुछ खूबसूरत साल साथ बिताये। कुछ यादें जो हमेशा साथ रहेंगी। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे।” अंतिम संस्कार में पहुंचे सिंगर मीका सिंह ने कहा, “इतनी कम उम्र में ऐसा स्टारडम कम ही लोगों को मिला है। वो शुरू से ही एक स्टार थीं। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।” ‘बिग बॉस 13’ की साथी कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी अंतिम दर्शन को पहुंचीं। वहां एक फोटोग्राफर गिर पड़ा, शहनाज ने तुरंत उसे उठाया, बिना कुछ कहे चुपचाप आगे बढ़ गईं। यही उनका साइलेंट ट्रिब्यूट था।
पराग की टूटी आवाज, “मेरी परी के लिए प्रार्थना करना…”
Date:

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…
Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...
उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…
Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...
DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…
Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...
बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…
Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...
IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…
Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...







