पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने का ईमेल, पप्पू यादव की टली सुनवाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना सिविल कोर्ट को बुधवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिये भेजे गये संदेश में दावा किया गया कि “ठीक 1 बजे कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे।” संदेश में आपत्तिजनक नारे भी लिखे गये थे। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट के साथ दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को सांसद पप्पू यादव से जुड़े एक मामले में सुनवाई होनी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया। इससे पहले 9 फरवरी को भी पटना समेत भागलपुर और औरंगाबाद सिविल कोर्ट को धमकी मिली थी, हालांकि उस दिन कोई विस्फोट नहीं हुआ था। ताजा धमकी के बाद कोर्ट परिसर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी और चेन्नई कनेक्शन, जानें पूरा मामला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...