spot_img
spot_img
spot_img

पप्पू यादव को मिली बेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है। वे पिछले एक सप्ताह से पटना की बेऊर जेल में बंद थे और अब किसी भी वक्त रिहा हो सकते हैं। अदालत ने शर्त रखी है कि हर सुनवाई में उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा।

31 साल पुराने केस से शुरू हुई गिरफ्तारी

6 फरवरी को 31 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उस केस में जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में दो और पुराने मामले जोड़ दिये गये, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई थीं। बताया गया कि ये दोनों केस कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े हैं, एक 2017 और दूसरा 2019 का। इन्हीं मामलों के चलते उन्हें दोबारा जेल भेजा गया था। 9 जनवरी से पटना सिविल कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई जारी थी। कई तारीखों तक बहस चली, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही थी। आखिरकार शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल भी गर्म हो गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाये थे। अब जमानत मिलने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...