Ranchi : झारखंड जेपी जनता दल के संगठन मंत्री पंकज मिश्र ने कहा की राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है तो किसान की आय बढ़ानी होगी। वहीं, नन बैंकिंग कंपनियों में लोंगों का जो पैसा डूबा है, उसको वापस दिलाना होगा। इसी में गांववालों की भलाई है। इसमें राज्य और केन्द्र सरकार दोनों की बराबर की भूमिका है। विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों सरकारो ने नन बैंकिंग कंपनियों से पैसा वसूल कर जनता को देने का वायदा किये थे।
पंकज मिश्र ने कहा कि अब किये वायदों को पूरा करने का समय आ गया है, पर दुखद पहलू यह है कि सरकार इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जेपी जनता दल प्रहरी की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पहल करें, जेपी जनता दल इस मुहिम में साथ देगा। राज्य सरकार लोगों के हित में केंद्र पर दवाब बना सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को लेकर किये वायदों को सरकार पूरा नहीं करती है तो जेपी जनता दल आंदोलन का रूख अख्तियार करने को विवश हो जायेगा।








