Ranchi : जब देश युद्ध के साये में खड़ा हो, जब सीमा पार से धुआं उठ रहा हो और मांओं की आंखें अपने सपूतों की सलामती की दुआ मांग रही हों, ऐसे वक्त में सियासत को पीछे छोड़ देना ही असली देशभक्ति है। जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने मंगलवार को रांची में मीडिया से कहा कि “देश संकट के दौर से गुजर रहा है। अब सरकार से सवाल पूछने का नहीं, उसके साथ खड़े होने का समय है।” उन्होंने साफ कहा कि जयप्रकाश जनता दल भारत सरकार के साथ है, और राष्ट्रहित में लिये गये हर फैसले का खुलकर समर्थन करता रहेगा। पंकज मिश्र ने कहा कि “हमारा दल विचारधारा की लड़ाई जरूर जारी रखेगा, परंतु राष्ट्रहित सर्वोपरि है। सैनिकों का हौसला किसी भी हालत में टूटना नहीं चाहिये।” उन्होंने अन्य दलों से भी अपील की है कि भावनाओं पर नियंत्रण रखें। देश को एकजुटता का संदेश दें। सरकार के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। यही समय है जब हम अपने एकजुट भारत की ताकत दुनिया को दिखा सकते हैं।








