spot_img

Palamu : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्‍कर। दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मेदिनीनगर में एनएच 98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में घटी। मृतकों की पहचान नावा बाजार के रबदा दही टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार (26 वर्ष) और अरविंद कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नावा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरिया सेटिंग का काम दूसरे राज्यों में जाकर करते थे। लॉकडाउन में कुछ माह पहले घर आए थे। ये सिलदाग गांव के एक ठेकेदार के पास अपना बकाया पैसा लेने गए थे। वहीं से लौटते वक्त अज्ञात वाहन इन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के मोबाइल से फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...