spot_img

पलामू पुलिस को मिला हाई-टेक पहरेदार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : सुरक्षा और आधुनिक तकनीक का संगम अब पलामू की पहचान बनेगा। आज ब्लॉक-बी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संयुक्त नियंत्रण कक्ष (Composite Control Room–CCR) का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, पलामू प्रक्षेत्र के IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, DC समीरा एस. एवं पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन, जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा और जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद रहे। SP ने कहा कि पलामू पुलिस का यह हाई-टेक कदम न सिर्फ अपराधियों के लिये चुनौती बनेगा बल्कि आम जनता के लिये सुरक्षा का नया भरोसा भी होगा। आधुनिक तकनीक से लैस CCR अब शहर की गलियों और चौराहों पर चौबीसों घंटे निगरानी का अदृश्य पहरा बनाये रखेगा।

CCR की खासियतें

  • 113 CCTV कैमरों से पूरे मेदिनीनगर शहर की चौबीसों घंटे निगरानी।
  • 91 Vari-Focal Cameras – पास और दूर दोनों दृश्यों को साफ-साफ कैद करने की क्षमता।
  • 19 ANPR Cameras – वाहनों की नंबर प्लेट पहचानकर ट्रैफिक उल्लंघन, चोरी या संदिग्ध गाड़ियों की तुरंत जानकारी।
  • 6 PTZ Cameras – 360 डिग्री घूमने, ऊपर-नीचे झुकने और ज़ूम करने की हाई-टेक सुविधा।
  • डायल 112 आपातकालीन हेल्पलाइन से सीधा कनेक्शन, किसी भी हादसे या अपराध पर तुरंत पुलिस प्रतिक्रिया।

लाभ जो बदल देंगे सुरक्षा की तस्वीर

  • अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई
  • ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत मदद
  • सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग
  • संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की पहचान
  • आपदा प्रबंधन व बचाव कार्यों में तेज समन्वय
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...