पाकुड़ : Pakur में आदिवासी महिला के साथ रेप की घटना पर स्थानीय लोगों में उबाल है। आक्रोशित लोगों ने इसके विरोध में बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दी। विरोध करने वाले लोगों की मांग थी कि जल्द से जल्द पकड़ा जाए और दोषियों को सजा दी जाए।
इसे भी पढ़ें : Snakebite से बुझा घर का चिराग, रिम्स में हुई मौत
Pakur जाम की खबर पाकर पहुंचे एसडीपीओ
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोंगो को समझाते हुए अब तक पुलिस द्वारा किए गए करवाई की जानकारी दी। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। एसडीपीओ की पहल पर जाम हटाया जा सका।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : हाथी ने साइकिल सवार को पटका, हालत गंभीर












