Kohramlive : पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जिया मोहिउद्दीन नहीं रहे। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ सर्जिकल प्रक्रिया के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया था। जिया मोहिउद्दीन के परिजनों के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। अभिनेता के जनाजे की नमाज कराची के डिफेंस एरिया में अदा की जाएगी। बता दें कि जिया मोहिउद्दीन का जन्म 1931 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में हुआ। मोहिउद्दीन ने एक्टिंग के अलावा ब्रॉडकास्टिंग और कविता पाठ में भी अपना नाम बनाया था। वे लगभग 67 सालों तक थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। वहीं पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिग्गज अभिनेता को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2012 में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था। उन्होंने तीन पुस्तकें ‘ए कैरट इज ए कैरट’, ‘थियेट्रिक्स’ और ‘द गॉड ऑफ आइडल ट्री मेमोरीज एंड रिफ्लेक्शंस’ भी लिखी हैं।
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान






