PAKISTAN : एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पीएम से गुहार लगाई है। दरअसल खबर ये है की प्रेमिका पाकिस्तान की रहने वाली है और उसे भारत में रहने वाले एक युवक से प्रेम हो जाता है। दोनों अपने इस प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन में बदलना चाहते है। लेकिन दोनों देशों की सीमा उनकी शादी में अड़चन है। प्रेमिका नाम सुमन रनतीलाल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुमन पाकिस्तान के कराची में टीचर हैं। सितंबर 2019 में फेसबुक पर उनकी मुलाकात भारत के गुरुदासपुर के रहने वाले अमित शर्मा से हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। अभी तक उनके बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ही दोनों ने एक दूसरे को इतना जान लिया कि जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर लिया।
Read More : ICU में भर्ती मरीज की आंख कुतर गया चूहा…
प्रेमिका ने कराची से भारत फोन कर कहा
सुमन ने कराची से फोन पर कहा, ”मैं भारत आने और अमित से शादी का इंतजार कर रही हूं। सुमन और अमित की मुलाकात 2019 में फेसबुक पर हुई। सुमन कई महीनों से भारत आने का इंतजार कर रही है। लेकिन पिछले साल मार्च से ही कोरोना महामारी की वजह से दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही बंद है। इसलिए सुमन को अब तक वीजा नहीं मिल पाया है।
Read More :एक्शन मोड में लोहरदगा एसपी, बोलीं- हर हाल में करें क्राइम कंट्रोल
प्रेमी प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर है
गुरुदासपुर में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने वाले अमित ने बताया कि वह काराची में जन्माष्टमी की तस्वीरें फेसबुक पर देख रहे थे और उसी दौरान उनकी नजर सुमन पर पड़ी। उन्होंने सुमन को मैसेज भेजा। कुछ दिनों बाद सुमन ने जवाब दिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर भी साझा कर लिया। नवंबर में अमित ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे सुमन ने स्वीकार कर लिया।












