Kohramlive : अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं है। अब ICC कल सभी बोर्ड के साथ बैठक करेगा और चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला लेगा। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। यहां याद दिला दें कि BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से साफ इंकार कर चुका है। वहीं, PCB भी अब तक हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं हुआ है। इस गतिरोध के बीच ICC ने शुक्रवार को सभी बोर्ड की बैठक बुलाई, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम और वेन्यू पर चर्चा हुई। हालांकि, पहले दिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका। ऐसे में ICC ने शनिवार को भी बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को हुई बैठक से पहले PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा, ‘यह संभव नहीं है कि हर बार पाकिस्तान हर टूर्नामेंट के लिए भारत जाकर खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दें। मैं सिर्फ इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, लेकिन हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आयेंगे जिन्हें हमारे लोग स्वीकार करेंगे।’ बैठक में 12 पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, एसोसिएट देशों के तीन, एक स्वतंत्र निदेशक के अलावा ICC चेयरमैन और CEO ने हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…











