spot_img

पाक के PM शहबाज शरीफ ने जताया PM मोदी का आभार, शांतिपूर्ण संबंधों पर जोर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk  : पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उन्हें बधाई देने के लिये धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर सहित लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान बहुत जरूरी है। कहा कि आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान का बलिदान सबको पता है। आइए शांति सुनिश्चित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें।’ जान लें कि तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं शहबाज। उन्‍होंने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 70 वर्षीय शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी थी और कहा था कि भारत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो, जिससे हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।’

कश्‍मीर का मामला उठाना नहीं भूले शहबाज

शहबाज शरीफ ने सोमवार को अपने पहले ही संबोधन में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि घाटी में लोगों का खून बह रहा है। पाकिस्तान उन्हें कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देने के साथ-साथ हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहेगा। इमरान खान की जगह लेने वाले शहबाज शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग पर SC का नोटिस

इसे भी पढ़ें :‘Bullet Par Jija’ गाने पर साली ने जीजा के लिए किया जबरदस्त डांस, देखें…

इसे भी पढ़ें :झारखंड हाई कोर्ट ने 8 सप्ताह में 11 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली का दिया आदेश

इसे भी पढ़ें :Trikut RopeWay Rescue में शामिल जवानों के लिए क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखें

इसे भी पढ़ें :सड़क किनारे खेत में मिली 19 साल के युवक की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : COMMERCIAL गाड़ी वालों के लिए बहुत जरूरी बात, जानिये क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...