Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव में सोमवार की सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। कोयल नदी के शांत पानी पर तैरती हुई लाश, मानो नदी ने अपने आंचल में किसी अनकही कहानी को समेट लिया हो। शव नवनिर्मित पानी टंकी के पास देखा गया। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर जुट गये और सन्नाटा गहरा गया। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। सांवला रंग, चेहरे पर गहरी झुर्रियां, और तन पर सिर्फ एक पुरानी टी-शर्ट… मानो जीवन की जद्दोजहद ने उसका सब कुछ छीन लिया हो। लेकिन कौन है वह? कहां से आया? किसी को अब तक कुछ मालूम नहीं। सूचना मिलते ही मझिआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। हर आंख उस अजनबी चेहरे को पढ़ने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...












