Hazaribagh : प्रयागराज के संगम स्नान की पवित्र आस्था लिये निकले श्रद्धालुओं ने कभी नहीं सोचा था कि उनका यह सफर जीवन का आखिरी सफर बन जायेगा। बीते 20 फरवरी को यूपी के जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जब 48 घंटे बाद उनके शव हजारीबाग पहुंचे, तो पूरा गांव रो पड़ा। जब पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ उठी, तो वहां मौजूद हर लोगों के आंखों में आंसू छलक आये। पड़ोसी मतिया देवी का शव जब घर से निकला, तो चीत्कार गूंज उठी। तीन-तीन शव एक साथ श्मशान पहुंचे, तो पूरा गांव गमगीन हो गया। किसी के घर चूल्हा नहीं जला, हर गली में मातम पसरा रहा। गांव में पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बीते 16 फरवरी को कनसार गांव से 10 श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ स्नान के लिये रवाना हुये थे। 20 फरवरी को लौटते समय उनकी गाड़ी जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुये। एक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का इलाज अयोध्या में जारी है।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार









