spot_img
spot_img

वर्ना FASTag हो जायेगा बंद, जान लें ये जरूरी बातें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिये सरकार ने एक नया और अहम नियम लागू कर दिया है। अब सिर्फ KYC (Know Your Customer) ही नहीं, बल्कि KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है। यदि वाहन मालिक ने KYV प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो उसका Fastag कभी भी बंद किया जा सकता है और टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क चुकाना पड़ सकता है। अगर वाहन मालिक ने तय समय में KYV नहीं कराया, तो उसका Fastag इनएक्टिव हो सकता है। ऐसी स्थिति में टोल प्लाजा पर Fastag काम नहीं करेगा और वाहन चालक को पूरा या दोगुना टोल शुल्क देना पड़ सकता है।

क्यों जरूरी हुआ KYV वेरिफिकेशन

सरकार की जांच में सामने आया कि कई लोग एक ही Fastag को अलग-अलग वाहनों में इस्तेमाल कर रहे थे। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी, बल्कि गलत टैगिंग और राजस्व नुकसान के मामले भी बढ़े। KYV सिस्टम के तहत अब हर Fastag को उसी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक किया जायेगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और वाहन के असली मालिक की पहचान सुनिश्चित होगी।

KYV के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत

KYV वेरिफिकेशन के लिये वाहन मालिक को ये जानकारियां देनी होंगी, गाड़ी की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की डिजिटल कॉपी, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, Fastag अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर। अगर दी गई जानकारी अधूरी या गलत पाई गई, तो आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

मोबाइल से ऐसे करें KYV वेरिफिकेशन

KYV प्रक्रिया को आप घर बैठे मोबाइल से पूरा कर सकते हैं—

  • अपने बैंक या Fastag ऐप (Paytm, HDFC, ICICI, Axis आदि) को खोलें
  • ‘KYV’ या ‘Fastag Verification’ विकल्प पर जायें
  • गाड़ी की साफ तस्वीर अपलोड करें, जिसमें विंडशील्ड पर लगा Fastag साफ दिखाई दे
  • RC की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  • सभी जानकारी सबमिट करें

सबमिट करने के बाद 5 से 7 दिनों में वेरिफिकेशन पूरा हो जायेगा और इसकी सूचना SMS या ईमेल के जरिये मिल जायेगी।

इसे भी पढ़ें : Kohramlive की रिपोर्ट पर मचा तहलका, दो शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...