Ramgarh : CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में सोमवार को माहौल गरमा गया। छात्र नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में प्रस्तावित ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का संथाली समाज ने विरोध किया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांव की सीमा के भीतर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सुबह नेमरा के धुमकुड़िया भवन के पास मांझी हड़ाम और संथाली समाज के लोग जुटे। उनके हाथों में पारंपरिक हथियार थे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना सभी का अधिकार है। यात्रा रामगढ़ या गोला में कहीं भी निकाली जाये, उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन नेमरा गांव की सीमा में विरोध प्रदर्शन नहीं होने दिया जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि हेमंत सोरेन उनके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री या राजनीतिक नेता नहीं हैं। वह नेमरा गांव के मांझी हड़ाम भी हैं।
देवेंद्र महतो की ‘सुधार यात्रा’ का नेमरा में विरोध…
Date:








