टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, क्या बोल गये बाबूलाल मरांडी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हजारीबाग के केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में महिला की सर्जरी का वीडियो सामने आने के बाद अब वीडियो बनाने वाली महिला को फोन पर धमकी मिलने से सियासी तूफान खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री समेत पूरे हेल्थ सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये। छह दिन पहले बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट किया था, वीडियो में केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थियेटर में घना अंधेरा, टॉर्च की रोशनी और उसी में महिला की परिवार नियोजन से जुड़ी सर्जरी होते दिखा। वीडियो बनाते वक्त एक महिला सिस्टम पर सवाल उठाती दिख रही है।  इसके बाद शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने एक ऑडियो क्लिप जारी की, इसमें उसी महिला को एक शख्स फोन पर धमकाता सुनाई देता है। नौकरी छीनने और कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। बाबूलाल मरांडी ने X पर लिखा कि केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर करने वाली महिला को बड़े अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर डराया जा रहा है, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि “आखिर किस अधिकार से कोई व्यक्ति महिला की नौकरी छीनने की धमकी दे रहा है?” बाबूलाल मरांडी ने खुली चुनौती देते हुये कहा कि अगर हिम्मत है तो इस साहसी महिला पर कार्रवाई करके दिखायें। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा इस अन्याय के खिलाफ जरूरत पड़ी तो न्यायालय तक जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...

खुशखबरी! अब इतनी कमाई वालों का भी बनेगा राशन कार्ड…

Delhi : दिल्ली सरकार राशन कार्ड बनवाने के नियमों...