spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भौजी को पत्नी बनाया, रास न आई सौतन… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive :  भौजी से बीबी बनी सोनम देवी को जीने नहीं दिया गया। उसे लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला गया। उसे पत्थर से भी कूचा गया। सोनम की हत्या का चश्मदीद गवाह उसका छह साल का बेटा विवेक कुमार है। उसके सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। चश्मदीद विवेक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में सबकुछ बता दिया है। विवाहिता सोनम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी सौतन लाने पर एतराज जताया था। ससुराल के लोग बिदक गये और उसपर जुल्म ढाने लगे। इस बात को लेकर परिवार में कई बार झगड़ा भी हुआ। सोनम को मौत के घाट उतारने के बाद से उसके ससुराल के ज्यादातर लोग फरार हो गये। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के जफराबाद प्रवीण चक मोहल्ले से सामने आई है। पोस्टमार्टम के लिये शव नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घटना के संबंध में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार करीब आठ साल पहले सोनम की शादी देवालाल के साथ हुई थी। पति की मौत हो जाने के बाद सोनम की शादी उसके छोटे देवर सेवालाल के साथ हो गई थी। तब सेवालाल ने अपनी भौजी से वादा किया था कि वह जिंदगी भर उसकी सेवा करेगा और उसे पत्नी होने का पूरा दर्जा मिलेगा। उसने हर सुख दुख में साथ निभा देने का वादा किया था।

अचानक देवर से पति बना सेवालाल का मूड बदल गया और उसने दूसरी एक लड़की से भी शादी कर ली। घर में सौतन के ले आने से दुखी सोनम एतराज जताया करती थी। घर में कलह शुरू हो गया। सोनम के साथ ससुराल के लोग खूब झगड़ा करते थे। उसे सताया, रूलाया और मारा पीटा भी जाता था। प्रताड़ना से तंग सोनम ने स्थानीय फतुहा थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी। वहीं शंका जताई थी कि उसकी जान को खतरा है। सोनम के थाना चले जाने के कारण उसे सबक सिखा देने की धमकी भी मिली थी। बदले की आग में धधकता ससुराल वाले सोनम को उसके बेटे के सामने ही मार डाला। फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने पारिवारिक झगड़े में हत्या किये जाने की पुषि्ट करते हुये कहा कि फरार गुनाहगारों की धर पकड़ के लिये रेड की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : भीगे बदन में नम्रता मल्ला ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें…

इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे

इसे भी पढ़ें : CID के हवाले जंगलों की अवैध कटाई की जांच

इसे भी पढ़ें : दूल्हा एक और दुल्हन दो, एक साथ भरी दोनों की मांग

इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं और 12वीं का RESULT जारी, यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : बाहुबली अनंत सिंह की बादशाहत खत्म

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: