Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची सटे नामकुम रेलवे स्टेशन के पास बीते शनिवार को हुये खून-खराबे में एक युवक सोनू मुंडा की जान चले जाने के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। वहीं, हिंसक झड़प मेंं लहूलहान हुये कई लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें सिटू और बिट्टू की हालत खराब है। इस कांड के बाद फौरी कार्रवाई करते हुये पुलिस ने 15 संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया, वहीं अवैध कब्जा कर चल रहे होटल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। गोलबंद हुये गुस्साये लोगों ने रांची-पुरूलिया रोड को घंटो जाम कर दिया। गुस्साये लोग मारे गये सोनू मुंडा के परिजनों को बतौर मुआवजा 50 लाख रुपये देने और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस के बहुत समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलित लोगों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। इलाके में जमीन कब्जा कर दो नंबरी कामों में जुटे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा, वहीं गुंडागर्दी का खात्मा होगा। देखें वीडियो…
एक की जान गई, जनाक्रोश उबाल पर, चला बुलडोजर… देखें वीडियो
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...












