एक चूक ने जिंदगी ले ली, साथी जवान रो पड़े…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में आज भोर में पहरे पर डटा SISF के एक सिपाही मिथलेश यादव की राइफल से निकली गोली ने उनकी जान ले ली। बताया गया कि वह फिसले और उसी क्षण राइफल से चली एक अनचाही गोली ने उन्हें सदा के लिये खामोश कर दिया। SISF के DSP मीडिया से बोले कि “यह एक हादसा था, जवान ड्यूटी पर थे, अचानक फिसलने से गोली चल गई।” मिथलेश यादव के बड़े भाई अमरेश यादव, जो खुद SISF में पदस्थापित हैं, घटनास्थल पर पहुंचे। मिथलेश का पार्थिव शरीर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग लाया गया। जहां पोस्टमार्टम हुआ। वह गढ़वा के रहनेवाले थे। जहां उन्हें चिता की आग से अंतिम सलामी दी जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे...

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...