कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका से एक सनसनी भरी खबर सामने आ रही है। वहां की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के वाशिंगटन स्थित सरकारी आवास के पास से हथियारों से लैस सैन एंटोनियो के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का कहना है कि 31 वर्षीय पॉल मुर्रे को वाइस प्रेसिडेंट निवास और अमेरिकी नौसेना के ऑफिस के पास की एक सड़क से दबोच लया गया है। डीसी पुलिस ने बताया कि पॉल मुर्रे पर एक खतरनाक हथियार ले जाने के आरोप हैं। मुर्रे के वाहन से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया।
Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्मत,शादी के लिए लगी…
खुफिया जानकारी के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सीक्रेट सर्विस के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जो टेक्सास से मिली थी। सीक्रेट सर्विस ने खुफिया जानकारी के बारे में अभी विस्तार से कुछ नहीं बताया है। टेक्सस की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पॉल मुर्रे ‘पैरानॉयड भ्रम’ का अनुभव कर रहे थे कि सेना या सरकार उसे मारना चाहती थी और उसने अपनी मां को एक संदेश भेजकर कहा कि वह वाशिंगटन में है और अपनी समस्या का हल ढूंढने आया है। बता दें कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जिम्मे ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा होती है।
Read More :पुरुलिया में PM मोदी ने ममता पर साधा जोरदार निशाना








