Ranchi(Kuldeep Tiwari) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला बोकारो से रांची की ओर बढ़ता हुआ ओरमांझी ब्लॉक चौक पहुंचा, पूरा इलाका भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा। चौक पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता फूल-मालाएं और भाजपा के झंडे लेकर उनके स्वागत के लिये डटे हुये थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचते ही “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के पैतृक गांव कुच्चू पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। गांव के लोगों से रूबरू होते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर परिचय प्राप्त किया और संगठन तथा जनसरोकारों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से दिया हरियाली का संदेश
कुच्चू स्थित मां जगदम्बा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कल्पतरु का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, सीपी सिंह, गीता कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। वहीं, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, मनोज चौधरी, रोहित साहू, रंधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, शशी मेहता, दीपक बड़ाईक, संतोष गुप्ता, सुनील उरांव, शंकर महतो, दिलीप मेहता, राजकिशोर साहू, विक्रांत तिवारी, राजेश गुप्ता, सत्यमराज कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अमित साहू, राजेंद्र चौधरी, नंद किशोर मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, रमेश बेदिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
नितिन नवीन ने कुच्चू में लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’… देखें वीडियो #NitinNaveen #JharkhandBJP #Ormanjhi #Ranchi #JharkhandPolitics pic.twitter.com/5SBDFlsJ4m
— KohramLive (@KohramLive) June 7, 2026









