spot_img

इस तारीख को सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: टाटा मोटर्स (Tata Motors) इलेक्ट्रिक कार (EV) के सेगमेंट में एक और धमाका करने को तैयार है।  कंपनी आज अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो (Tata Tiago Electric) लॉन्च करेगी।  देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग को देखते हुए कंपनी मार्केट अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश है।  इसलिए कंपनी टियागो हैचबैक को इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उतार रही है।  कंपनी ये इलेक्ट्रिक हैचबैक 28 सितंबर को लॉन्च करेगी। हालांकि, अब तक इसे लॉन्चिंग के टाइम से जुड़ी डिटेल सामने नहीं आई है।

टियोगा इलेक्ट्रिक कार के कई फीचर्स की डिटेल सामने आ चुकी है।

इसमें क्रूज कंट्रोल और वन पैडल ड्राइव टेक्नोलॉजी (one pedal drive) जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। ये फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी। टियागो EV में टिगोर EV की तरह 26kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। ये DC फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे में 80% तक चार्ज कहो जाएगी। टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की कीमतों की बात करें, तो ये 10 लाख रुपये के रेंज में आ सकती है। कंपनी का दावा है कि ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी.टाटा टियागो इलेक्ट्रिक बेहतरीन रेंज के साथ आएगी। ये सिंगल चार्ज पर करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. ये 26kWh बैटरी पैक से लैस हो सकती है.

310Km तक रेंज मिलने की उम्मीद

टियागो EV में 26kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आने की उम्मीद है जो 74 bhp की पावर और 170 Nm का टार्क जनरेट करने में कैपेबिल है। टियागो EV में बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 310Km तक की रेंज देने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, टाटा मोटर्स टियागो इलेक्ट्रिक लाने के बाद अल्ट्रोज का भी ईवी मॉडल लॉन्च कर सकती है। बाजार में नेक्सन EV को मिली अच्छी सफलता के बाद कंपनी अपनी अन्य कारों को ईवी सेगमेंट में लॉन्च करने को लेकर पूरी प्लानिंग कर चुकी है।

एक पैर से कार चलाने का फीचर्स मिलेगा

टाटा मोटर्स ने यह भी साफ किया है कि टियागो EV कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह कंपनी की ZConnect टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जो टाटा की बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी मिलती है। यह स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है। टाटा ने बताया कि टियागो EV प्रीमियम लेदर सीट के साथ आएगी। इसमें वन पैडल ड्राइव टेक्नोलॉजी फीचर मिलेगा। ये फीचर स्ट्रॉन्ग रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सुविधा का इस्तेमाल करता है। यह फीचर एक पैर से कार चलाने की सुविधा भी देता है। जैसे ही आप रेसिंग पैडल से पैर हटाते हैं, तो गाड़ी खुद-ब-खुद ब्रेक करने लगती है। इससे बैटरी चार्ज होने लगती है।

इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...