Dumka : एक ही परिवार की दो बहुओं की ऑन द स्पॉट डेथ के बाद बवाल मच गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच 114 ए दुमका-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने में हांफती नजर आई।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव की एक ही घर की दो बहूएं 21 साल की प्रियंका कुमारी और 22 साल की सोनी कुमारी का मन पुलिस में जाने का था। प्रियंका और सोनी आपस में गोतनी थी। दोनों दौड़ की प्रैक्टिस करती थीं। आज सुबह पड़ोस में रहनेवाली 18 साल की पूजा के साथ ये लोग प्रैक्टिस के लिए दुमका-भागलपुर मार्ग पर दौड़ रही थी। तभी एक अनियंत्रित हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों गोतनी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी तीसरी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इन्हें टक्कर मारने के बाद हाइवा एक पेड़ से जा टकराया। ड्राइवर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साये लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। वहीं मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी और ड्राइवर की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे। जाम की वजह से सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था, पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी रही।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा