spot_img
spot_img

पिता की गिरफ्तारी पर बेटी अंबा बोली, यहां आते ही अधिकारी सरवेंट हो जाते… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को धरना स्थल से कथित तौर पर ‘बेरहमी’ से उठाये जाने की फैली खबर के बाद केरेडारी से लेकर हजारीबाग तक जनाक्रोश उबाल पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केरेडारी के चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में पूर्व मंत्री लंबे समय से प्रभावित ग्रामीणों के मुआवजे और हक–अधिकार को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे, लेकिन अचानक पुलिस की दस्तक ने माहौल को तनाव में बदल दिया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों का इल्जाम है कि पुलिस अचानक पहुंची, धक्का–मुक्की हुई और पूर्व मंत्री को जबरन पगार ओपी ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि जब पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम आदमी की क्या बिसात। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद तुरंत थाना पहुंचीं। पिता की गिरफ्तारी के पीछे की वजह जानने की कोशिश में उनका चेहरा भी बेचैनी से भरा दिखा। समर्थकों का गुस्सा साफ झलक रहा था, उनका कहना था कि “आंदोलन शांतिपूर्ण था, फिर ये सख्ती क्यों?” बेटी अंबा बोली हजारीबाग में ऐसे पदाधिकारी की जरूरत है, जो आम गरीब जनता के दर्द को समझ सके। पर यह दुखद है कि यहां आते ही अधिकारी कंपनी के सरवेंट हो जाते हैं, सुनें क्या बोली पूर्व विधायक अंबा प्रसाद….

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...