UP : टॉयलेट में सोने के बिस्किट देख अधिकारियों के होश उड़ गए। वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट में कस्टम डिपार्टमेंट को करोड़ों का सोना मिला है। कस्टम विभाग ने बताया कि शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान IX-184 आया था। कस्टम विभाग की टीम द्वारा शारजाह से आए यात्रियों की जांच भी की गई। उस समय किसी के पास से कोई अवैध सामग्री नहीं मिली थी। जिसके बाद टॉयलेट की रूटीन चेकिंग की गई। अधिकारी जैसे ही टॉयलेट में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। वहां 16 सोने के बिस्किट काले रंग की पॉलिथीन में रखे मिले। यह विदेशी सोना है। 16 बिस्किट 1866.100 ग्राम के थे। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.125 करोड़ रुपये बताई गई है। सोने को जब्त कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर संबंधित यात्री के बारे में पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी
इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश








