Kohramlive Desk : Omicron के सिर्फ दो नहीं आठ नए वैरिएंट हैं। इनमें से एक वैरिएंट देश की राजधानी दिल्ली में भी मिला है। इस वैरिएंट की जांच और तफ्तीश इन्साकॉग और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के वैज्ञानिकों ने शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Omicron का यह वैरिएंट हाल ही में विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे एक शख्स में मिला है। वह कोरोना संक्रमित था।
इन्साकॉग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस के मौजूदा स्वरूप और उनकी आनुवांशिक संरचना के साथ जब इसका मिलान किया गया तो यह बीए.2.12.1 म्यूटेशन से मिलता जुलता है। हालांकि इसके जन स्वास्थ्य पर प्रभावों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए लोगों को फिलहाल पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।
अब तक कोरोना के 21 म्यूटेशन की हो चुकी है पहचान
जानकारी के अनुसार देश में पहली बार नवंबर 2020 से कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। अब तक 1.29 लाख से भी अधिक सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें कोरोना वायरस के 21 तरह के म्यूटेशन की पहचान हो चुकी है। अभी तक देश में ओमिक्रॉन के दो म्यूटेशन बीए.1 और बीए.2 की पहचान हुई थी लेकिन अब विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि इसके और भी म्यूटेशन मौजूद हो सकते हैं।
जल्द होगा 5 से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण
देश में 5 से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू किया जाएगा। भारत के औषधि महानियंत्रक की विशेषज्ञ समिति ने कोर्बेवैक्स वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है।
टीके की 20.16 करोड़ खुराक राज्यों के पास उपलब्ध
राज्यों के पास कोविड की 20.16 करोड़ खुराक हैं। इनमें भारत सरकार की तरफ से मुफ्त मुहैया कराई जा रही व राज्यों की तरफ से सीधी खरीदी जा रही खुराकें शामिल हैं। केंद्र देश में सभी वैक्सीन निर्माताओं की तरफ से उत्पादित टीकों का 75% खरीदकर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त मुहैया कराएगी।
इसे भी पढ़ें : मिस्ड कॉल का प्यार अब सड़क पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बारात आने से पहले बदल गया दूल्हा… देखें क्यों















