Ranchi : लोकतंत्र के मंदिर के अध्यक्ष का पहली बार झारखंड आगमन होगा। रांची में उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। 25 मई को रांची की धरती एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड आगमन करेंगे। दिन भर का उनका यह दौरा लोकतंत्र, व्यापार और सामाजिक समर्पण के संगम का प्रतीक होगा।
इस समारोह में लेंगे हिस्सा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोपहर में जमशेदपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित करेंगे, जो झारखंड की आर्थिक रीढ़ हैं। कार्यक्रम के पश्चात बिरला रांची लौटेंगे, जहां केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अगुवाई में स्वर्ण भूमि सभागार, डंगराटोली में उनका नागरिक अभिनंदन होगा। इस आयोजन में रांची की सैकड़ों सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाएं शामिल होंगी। समाज के सभी वर्गों के गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बिरला का सम्मान किया जायेगा। वहीं, रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष दिल्ली के लिये रवाना होंगे। रांची के सांसद संजय सेठ ने मीडिया से कहा, “यह रांची के लिए गर्व की बात है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड आ रहे हैं। यह सिर्फ एक दौरा नहीं, लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच की गरिमा का स्वागत है।”
इसे भी पढ़ें : मंगेतर की आंखों के सामने गैं’गरे’प
इसे भी पढ़ें : ”पापा आप कफन ले आओ”, फिर हर किसी का दिल दरक गया…
इसे भी पढ़ें : जल्द जारी होंगे 20 रुपये के नये नोट, पुराने नोटों का क्या होगा… जानें
इसे भी पढ़ें : फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अरेस्ट, लगे गंभीर इल्जाम








