spot_img
spot_img

पुराना फ्रिज खुद से ऑर्डर करेगा आपका सामान, करना होगा छोटा सा काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : इंटरनेट ने दुनियाभर की चीजों को स्मार्ट बनाना शुरू कर दिया है। आपका स्मार्टफोन जो कभी महज कॉलिंग और मैसेज जैसे फीचर्स ऑफर करता था, आज आपकी आवाज पर क्या कुछ नहीं करता। स्मार्ट होम भी इसका अच्छा उदाहरण है, जो आपके घर को इशारों पर चला सकता है। स्मार्ट फ्रिज के ऑप्शन हमें कम देखने को मिलते हैं। जो हैं उनके लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं। ऐसे में किसी सिंपल फ्रिज को स्मार्ट बनाने के लिए हमें एक एक्सटर्नल डिवाइस की जरूरत होगी। इस तरह का एक प्रोडक्ट हमारे हाथ लगा है, जो आपके पुराने फ्रिज को भी स्मार्ट बना सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

 FridgeCamक्या है ?

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आपको कई सारे FridgeCam के ऑप्शन मिल जाएंगे। दरअसल, फ्रिज कैम एक वायरलेस कैमरा होता है, जिसे हम किसी रेफ्रिजरेटर के अंदर यूज करते हैं। इस डिवाइस की मदद से आप अपने फ्रिज पर नजर रख सकते हैं। यह कई तरह के आपकी मदद करता है।

काम कैसे करता है

एक तो आपके फ्रिज से कौन क्या निकाल रहा है। दूसरा ये कि फ्रिज में जो सामान नहीं है, उसे आपके कार्ट यानी शॉपिंग लिस्ट में जोड़ देता है। इसे यूज करने के लिए आपको डिवाइस फ्रिज में लगाना होगा और ऐप की मदद से अपने फोन से कनेक्ट करना होगा। इसमें एक USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वॉयस कंट्रोल का मिलेगा फीचर डिवाइस को आप iOS और एंड्रॉयड दोनों तरह के फोन्स से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको रिमोट कंट्रोल एक्सेस मिलता है। हर बार जब फ्रिज को कोई ओपन करता है, तो ये उसकी एक फोटो आपके फोन पर सेंड कर देगा।इसमें गूगल असिस्टेंट और Alexa का भी सपोर्ट मिलता है। भारत में इस तरह के प्रोडक्ट कम मिलते हैं। जो मिलते हैं उनके लिए अच्छी खासी रकम खर्च करनी होती है।

इसे भी पढ़ें : मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, यूजर्स ने लिखा मजेदार कोट… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।